मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर चौकी अंतर्गत नमक फैक्ट्री से शनेश्वर चौराहा की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई जिससे लाखों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों की दवाइयां जलकर खाक हो चुकी थी।रामलला निवासी मेडिकल स्टोर संचालक दीप प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि वह सेना से रिटायर है। नमक फैक्ट्री से शनेश्वर मेन रोड पर उनकी अमित मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है दुकान बंद कर वह घर चले गए थे कि तभी सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। दुकान आकर देखा तो दुकान के अंदर से धू-धू कर आग और धुआं निकल रहा था। आग पर जब तक काबू पाया जाता आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनके मेडिकल स्टोर में रखी लाखों की दवाई जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *