मूर्ति को खंडित कर माहौल खराब करनें का प्रयास किया

औरैया।अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्दाबाद अड्डा स्थित बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का एक हाथ अराजकतत्वों ने तोड़कर मूर्ति को खंडित करमाहौल खराब करनें का प्रयास किया , सूचना मिलतें पर पहुँची पुलिस ने पूछताछ करतें हुए आनन फानन नई मूर्ति मंगवाकर लगवाई है।
मोहम्दाबाद अड्डा निवासी रमन कुमार ने पुलिस को मूर्ति खंडित होने की सूचना दी। सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर खंडित मूर्ति के सीधा हाथ का पंजा टूटा पड़ा हुआ मिलने पर ग्रामीणों से पूछताछ की है। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर बडी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर नई मूर्ति की मांग करनें लगे।बसपा विधानसभा प्रत्याशी अरुण दुबे भी समर्थकों के साथ पहुँच गए।कुछ अराजकतत्व माहौल को खराब करनें का कार्य कर रहें है।यही मूर्ति एक माह पूर्व भीअराजकतत्वों ने खंडित की गई थी।थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि खंडित मूर्ति को हटवाकर नई मूर्ती लगवा दी गई है।अराजकतत्वों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *