पुलिस ने दबोचे नकबजनी में वांछित अभियुक्त

कानपुर। नकबजनी की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त पुलिस ने दबोच लिये। थाना बजरिया पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
पकड़े गए अभियुक़्तों की पहचान सागर वर्मा निवासी नेहरू नगर थाना नजीराबाद और तुषार कनौजिया निवासी ब्रह्म नगर थाना नजीराबाद के रूप में हुई। दोनों को सीसामऊ बडे चौराहा के पास गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 28280 रूपया नगद व दो अदद एन्ड्राइन्ड फोन बरामद हुए। जिनको विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह , उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, उ0नि0सुनीत कुमार शर्मा, हे0का0 शिव वीर सिंह , हे0का0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 शाहबाज खान, का0 बंधन कटियार,का0 अरविन्द सिंह, का0 अजय कुमार गुप्ता, हे0का0 उपदेश कुमार, का0 गजेन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *