कानपुर
साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव स्थित लालपुर गांव के एक बगीचे में अधेड़ ने फांसी लगाकर जान
दी। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम भोला सिंह है। वहीं बगीचे में शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। उधर मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।
