प्रधानमंत्री मोदी का कानपुर देहात में पहली बार आगमन

कानपुर देहात: 20 फरवरी को तीसरे चरण में कानपुर देहात में वोटिंग होनी है. इसको लेकर 14 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी का कानपुर देहात में पहली बार आगमन है. पीएम मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्साहित हैं. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं.
पीएम मोदी का कार्यक्रम कानपुर देहात के अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय के पास एक ग्राउंड में होना है. जनसभा में कानपुर देहात की चारों विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष कुंवर अविनाश सिंह चौहान ने बताया कि कानपुर देहात में पीएम मोदी का पहला आगमन है. जिले भर के लोग बहुत उत्साहित हैं.
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर घमासान जारी है. इस चुनावी समर में सभी राजीनीतिक दल वोटरों को रिझाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. सभी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी की योजनाओं व सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसी के चलते 20 फरवरी को कानपुर में मतदान के मद्देनजर पीएम मोदी भी कानपुर देहात में जनसभा को संबोधित करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *