उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है

कानपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है और सभी राजनीति दल अब जीत-हार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब मतदान में कुछ दिन ही बचे हैं, सभी दलों के दिग्गज नेता प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने मे जुट गये हैं। सभी कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो चाहते हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दो घंटे में पांच विधानसभा क्षेत्र का सफर तय करने जैसी बड़ी चुनौती कानपुर शहर कांग्रेस कमेटी को दी है। पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक तारीख तय होने के साथ ही पांच विधानसभा क्षेत्र का सफर तय करने का समय बढ़ाने पर बात चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि 14 फरवरी को प्रियंका का रोड शो हो सकता है।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के कानपुर दौरे कीसंभावना के चलते सभी प्रत्याशियों ने उनके कार्यक्रम की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सूची में कल्याणपुर विधानसभा को सबसे पहले रखा है क्योंकि यहां से पार्टी ने बिकरू कांड मामले से जुड़ी नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। कानपुर की अन्य विधानसभा महाराजपुर, कैंट, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर और गोविंद नगर में भी प्रत्याशियों ने प्रियंका के रोड शो कराने का कार्यक्रम मांगा है।
कानपुर में प्रियंका के रोड शो के लिए दो घंटे का समय तय किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट तैयार करने में जुटी है। टीम प्रियंका के साथ इस पर मंथन चल रहा है। जल्द ही रूट चार्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। उसके बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि तारीख अभी तय नहीं है लेकिन रूट मैप तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *