दिनांक 13 फरवरी 2022
कानपुर 13 फरवरी B.Ed टेट 2011 अचयनित बेरोजगार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी वर्तमान कि प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े होकर तथा सपा के पक्ष में अपना पूरा समर्थन देकर भारी मतों से विजय दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि वर्तमान कि प्रदेश सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए हम लोग हर तरह से प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई का साथ देंगे क्योंकि इस सरकार में प्रदेश का पढ़ा-लिखा नौजवान डिग्रियां लेकर सड़कों पर भटक रहा है इस सरकार में रोजगार के अवसर लगभग समाप्त हो गए हैं जब भी कोई पेपर होता है सरकार शिक्षा माफियाओं और उस संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पेपर को लीक करा कर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है इस बेरहम और आता ताई सरकार में नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है इस सरकार में छात्र नौजवान सबसे ज्यादा परेशान हैं एक सोची समझी साजिश के तहत सरकार पढ़े-लिखे नौजवानों को बेरोजगार बनाने पर आमादा है l
