सपा प्रत्याशी सम्राट विकास ने जनसंपर्क कर दिखाया दम

कानपुर- गोविंद नगर से सपा प्रत्याशी सम्राट विकास में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में साइकिल से जनसंपर्क कर विरोधियों को अपनी ताकत दिखा दी।
सम्राट विकास में नौरैय्या खेडा,मतैय्या पुरवा,बर्रा 6,सरोजिनी नगर,प्रहलाद मार्केट,सैयद नगर,मस्वानपुर,रोशन नगर,पनकी,सर्वोदय नगर आदि क्षेत्रों में साइकिल चलाकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया। सम्राट विकास साइकिल चलाकर नौरैय्या खेड़ा,जेके मंदिर व लोहारन भट्टा पहुंचे तो वहां की जनता ने सपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया।सपा प्रत्याशी ने अपने जनसंपर्क में समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव की नीतियां जन जन तक पहुंचाई,और कहा 2022 में प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने जनता से अपील की और कहा गोविंद नगर की जनता उन्हें वोट देकर प्रदेश में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाएं। साथ मे राजीव यादव, पुष्पा कुशवाहा,नशीम कुरैसी,मन्नत नय्यर,विजय यादव,मो0कलीम राजू,सियारामपाल,राहुल त्रिपाठी,डॉक्टर निशार,अमरजीत यादव,निखिल गौतम,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *