कानपुर, टिम्बर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री गुरूजिंदर सिंह के नेरतत्व में शास्त्री चौराहे पर व्यापारी व नागरिकों को वोट डालने के लिये जागरूक किया ।पदाधिकारियों ने सलोगन लिखे पोस्टर लेकर शपथ ली कि पहले मतदान – फिर जलपान करेंगे।गुरूजिंदर सिंह ने कहा कि मतदान करना आपका धर्म है , लोकतन्त्र का यह सबसे बड़ा पर्व है।अपने इस बहुमूल्य अधिकार का उपयोग अवश्य करें।अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा ने कहा कि वोट स्वयं करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।सभी ने सुबह सबसे पहले वोट डालने की बात पर निर्णय लिया। कोषाध्यक्ष अतुल ओमर , उपाध्यक्ष अनुरंजन त्रिपाठी,मन्त्री मनोज गुप्ता ,रजिंदर मिश्रा,अरविन्द गुप्ता , मनीष वसन्दानी,मनोज विश्कर्मा,अनुज गुप्ता , अशोक कुमार पाण्डेय,जावेद अन्सारी,अर्पित गुप्ता,शुभम मिश्रा,सतीश चंद,रोहित तिवारी,सौरभ मिश्रा
आदि प्रमुखता से रहे ।
2022-02-13
