विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 हेतु द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 13-02-2022 को राजकीय पॉलीटेक्निक कानपुर नगर में 25 कक्षों में तीन पालियों में कुल 3600 कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 3600 कार्मिकों में से 35 पीठासीन अधिकारी, 29 प्रथम मतदान अधिकारी, 29 द्वितीय मतदान अधिकारी एवं 41 तृतीय मतदान अधिकारी कुल 134 कार्मिक अनुपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 10 सेशन में वैक्सीनेशन किया गया, जिसमें 24 द्वितीय डोज एवं 406 यूस्टर डोज कुल 430 कार्मिकों का वैक्सीनेशन किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों का परिचय पत्र भी निर्गत किया गया। साथ ही सभी कार्मिकों को सैनीटाइजर एवं मास्क से अच्छादित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली पार्टी के पीठासीन अधिकारी को चुनाव सामग्री (थैला) का भी वितरण
किया गया। प्रत्येक मतदान कार्मिक को क्षेत्रीय यूनानी कार्यालय द्वारा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए “आयु रक्षा किट” का भी वितरण किया गया।
समस्त कार्मिकों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किये जाने हेतु विधानसभावार बूथ बनाये गये है, जिसमें विधानसभा बिल्हौर में 88 बिठूर में 73. कल्यानपुर में 406, गोविन्द नगर में 271, सीसामऊ में 159 आर्यनगर में 107. किदवई नगर में 284, कैण्ट में 201, महाराजपुर में 291 एवं घाटमपुर में 78 कुल 1958 मतदान कार्मिकों द्वारा अपना मतदान भी किया गया।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 हेतु द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 14.02.2022 को राजकीय पॉलीटेक्निक कानपुर नगर में 25 कक्षों में तीन पालियों में कुल 3600 कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रशिक्षण में उपस्थित कार्मिकों का परिचय पत्र भी बनाया जायेगा। प्रत्येक मतदान कार्मिक को क्षेत्रीय यूनानी कार्यालय द्वारा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए “आयु रक्षा किट” का भी वितरण किया जायेगा, तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली पार्टी के पीठासीन अधिकारी को चुनाव सामग्री (थैला) का भी वितरण किया जायेगा।
