भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का चुनाव प्रचार चरम पर दिख रहा

मतदान में अब जब कि चंद दिन रह गये है, महाराजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का चुनाव प्रचार चरम पर दिख रहा है। जनसम्पर्क काफी तेज हो गया है व नुक्कड़ सभाये बढ़ने के साथ साथ कार्यकर्ताओं का हुजुम अभूतपूर्व देखने को मिल रहा है। पिछले पांच वर्षों में महाना द्वारा कराये गये सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों का अच्छा असर मतदाताओं पर देखने को मिल रहा है और यही कारण है कि उनके साथ जनसम्पर्श में कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या होती है अजेय महाना विधानसभा चुनाव में आठवीं बार ताल ढोक रहे हैं।

लोगों में सबसे अच्छा संदेश इस बात का जाता दिख रहा है कि महाना ने अपने मंत्रित्वकाल में सभी क्षेत्रों का चाहे वह ग्रामीण हो शहरी हो या अति पिछड़े हो सभी जगह बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये। जनसमस्याओं को निराकरण किया विशेष रूप से सड़क पानी बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं को निष्पक्षभाव से मुहैया कराया।

धुंआधार प्रचार और जनसम्पर्क में सबसे खास बात यह है कि प्रत्याशी महाना मतदाताओं से प्रश्न करते हैं कि आप लोगों को मुझसे जो उम्मीद थी उतना काम मैने कराया कि नही तो लोग एक सुर से बोलते हैं कि आपसे जितनी उम्मीद थी आपने उससे बढ़कर काम कराया और आपको हमसे जितने वोट-सपोर्ट की अपेक्षा है हम उससे ज्यादा करेंगे। आवास विकास में आयोजित जनसभा में महाना ने लोगों से पूछा कि छटपूजा घाट के विकास से आप लोग संतुष्ट हैं तो लोगों ने कहा कि हमलोग न केवल संतुष्ट है बल्कि यह हर्ष की बात है कि पहले छट के समय घाट की साफ सफाई की जाती थी लेकिन अब तो बारहों महीने घाट चमकते दिखायी देते है।  आवास विकास में लोगों ने कहा कि आपकी सरकार में सोसाइटी और आवास विकास के विकास कार्यों का अन्तर ही समाप्त हो गया अब सोसाइटी वाले इलाकों में जहां पहले चलना मुश्किल था अब वहा पर सानदार सड़के है पहले बिजली आती नहीं थी अब बिजली जाती नहीं है पेयजल भरपूर मिल रहा है। जरौली मण्डल के वार्ड 22 दलनपुर गांव, वार्ड 87 विवेकानन्द पार्क, वार्ड 82 आई सेक्टर में मतदाताओं ने सतीश महान का इस बात के लिए आभार जताया कि उन्होंने अथक प्रयासों से क्षेत्र के समूचे विकास को इस स्तर पर पहुंचाया कि आज इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। यहां पर जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से प्रवीण महाना, पवन दीक्षित, सन्तोष साहू, आलोक मिश्रा, पियूष सिंह, अभय सिंह, रहे ।

इससे पहले महाना ने यशोदा नगर मण्डल के अन्तर्गत नमक फैक्ट्री चौराहा गंगापुर राजीव नगर, राजीव विहार में जनसम्पर्क किया और लोगों से प्रश्न किये कि पिछले पाच वर्षों में आपके क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए उससे आप लोग सन्तुष्ट हैं तो लोगों ने कहा हमे सब कुछ मिल गया आज की तारीख में ऐसी कोई आधारभूत समस्या नही जिसकी शिकायत हो और हमारे समर्थन से भी आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी। यहां पर जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से अतुल शुक्ला, राजीव मिश्रा, प्रवीण महाना, मनीष मिश्रा, अंकित गुप्ता, अंकुर पाण्डेय, प्रशांत शुक्ला, शनि जायसवाल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *