अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर देहात-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर देहात का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करानें हेतु एडीजी जोन भानु भास्कर, कमिश्नर कानपुर व एडीजी जोन कानपुर द्वारा राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर में उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रस्तावित दौरे को लेकर कानपुर देहात थाना अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त कानपुर व आईजी रेंज कानपुर द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड व अन्य सम्भावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारी, कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *