शतप्रतिशत मतदान कराये जाने हेतु मतदाता शपथ दिलायी गयी

मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शतप्रतिशत मतदान कराये जाने हेतु मतदाता शपथ दिलायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं भारी संख्या में उपस्थित लोगो को शपथ में प्रतिज्ञान कराया कि ‘‘ हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर,धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुऐ बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।‘‘। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु प्रत्येक दिन मतदाता जागरुकता से संबंधित कोई न कोई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बुलाकर उन्हे मलिन बस्तियों व दूर दराज के क्षेत्रो में महिलाओं एवं पुरुषों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु आवाहन किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वह दिनांक 20 फरवरी, 2022 को वह स्वयं के अलावा अपने परिवार व पास पड़ोस के लोगो को भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करायें। इस अवसर पर महिलाओं को यह भी शपथ दिलायी गयी कि सही लोकतंत्र की क्या पहचान, जागरुक मतदाता, नैतिक मतदान, आइए लोकतंत्र का जश्न मनायें, राष्ट्रीय मतदाता दिवस को सफल बनायें।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति/नोडल अधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *