मोदी बोले सपा आई तो पूरे प्रदेश के हर जिले मे माफियागंज बनेगा

कानपुर।कानपुर देहात के अकबरपुर में सोमवार को हुई चुनावी जनसभा में भाजपा उत्तर व दक्षिण के हजारो भाजपाई वर्चुली माध्यम से सीधे जुडे।भाजपा दक्षिण मे प्रत्येक मंडल मे ऐलईडी की बडी -बडी स्क्रीन लगाकर भाजपाइयों ने किसी एक स्थान पर एकत्र होकर मोदी-योगी को सुना।मोदी योगी के भाषण के दौरान जब जब सपा व विपक्षी दलो पर तीखे शब्दबाण छोडे गए । उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपराधियों व माफियाओं पर जो सख्ती की है इससे वे अन्तिम सांसे गिन रहे है अगर सपा जैसा उनको डाक्टर मिल गया तो उनकी सांसे फिर से दौडने लगेगी।प्रदेश के हर जिले.मे माफियागंज बन जाएगा।इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए सपा पर जमकर प्रहार किए।भाजपा जूही मंडल में सर्वाधिक 1200 लोगों ने वर्चुअली रैली में हिस्सा लिया।
वर्चुली माध्यम से भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. बीना आर्या पटेल,विधायक महेश त्रिवेदी, जिला महामंत्री सुनील नारंग, प्रकाश वीर आर्य, मंडल अध्यक्ष अमित मल्होत्रा, राजेश श्रीवास्तव,सरदार हरप्रीत सिंह स्वीटी,दिव्यांशु बाजपेई, सर्वैश सोनकर,रणविजय सिंह, राजेश सेठी,दीपू पासवान, जसपाल भगत,सरदार जसविंदर सिंह, चरणजीत सिंह ओबेराय,राहुल तिवारी, मनजीत सिंह ढिल्लों, संगप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह आदि जुडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *