भाजपा ने समाज को हिंदू मुस्लिम शमशान कब्रिस्तान में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी — शकील खान नदवी

दिनांक 14 फरवरी 2022

भाजपा ने समाज को हिंदू मुस्लिम शमशान कब्रिस्तान में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी — शकील खान नदवी

कानपुर 14 फरवरी
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील खान नदवी के नगर आगमन पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनैदी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सपा कार्यालय7 नवीन मार्केट में सपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी का फूल माला पहनाकर बुके एवं समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया इसका संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनैदी ने किया।

इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने पूरे 5 साल हिंदू मुस्लिम शमशान कब्रिस्तान के नाम पर समाज को आपस में बैठकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी हैं भाजपा ने 5 साल झूठ बोलकर व जुमलेबाजी करके जनता को मूर्ख बनाया है आप लोग अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी मेहनत से चुनाव में लगकर मतदान वाले दिन सपा के पक्ष में मतदान कराएं।

श्री नदवी ने आगे बताया कि भाजपा सरकार में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं सपा शासनकाल की योजनाओं को व उपलब्धियों को अपनी योजना बता कर तीता काटकर पत्थर लगवा कर विकास कराने का ढिंढोरा पीट कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं आज महंगाई चरम सीमा पर है महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं महिलाओं एवं छोटी बच्चियों को उठाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार करके उनकी हत्याएं की जा रही हैं इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पूरे प्रदेश से भाजपा का पूरी तरह सफाया कर के माननीय अखिलेश यादव को पुनः दोबारा मुख्यमंत्री बना कर सपा की सरकार बनवाने जा रही है।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा अल्प संख्यक सभा का नगर संगठन व विधानसभा अध्यक्ष अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशियों के साथ पूरी निष्ठा व ईमानदारी से चुनाव लड़ा कर भारी मतों से विजई बनाएं अब चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है जो समय बचा आप लोग अपना सब कुछ छोड़ कर इस चुनाव में जी जान से लग जाएं।

स्वागत समारोह में सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनैदी प्रदेश सचिव सलमान राज जावेद जमील निशांत मलिक कुलवंत सिंह मोहम्मद काशिफ मोहम्मद मुर्तजा रियाज अहमद राजू आसिफ कादरी मोहम्मद नदीम सिद्दीकी आमिर सिद्दीकी सुनील यादव नितिन यादव यूनुस बदरे निजाम कुरेशी मोहम्मद वसीम सैयद अदनान डॉक्टर आसिफ मोहम्मद अकील अहमद इब्राहिम अंसारी मोहम्मद इकबाल गोपाल ठाकुर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *