आरोग्यधाम के चिकित्सकों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश के प्रधानमंत्री से सैनिकों की सुरक्षा को लेकर किए मासूम सवाल
पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की बरसी पर आरोग्यधाम के चिकित्सकों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ प्रकट की अपनी भावभीनी संवेदनाएं
आरोग्यधाम ग्वालटोली के तत्वाधान में आज अमर जवान चौक मोतीझील चौराहा पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें शहर भर के प्रबुद्ध जन एवं युवा वर्ग ने मोमबत्ती जलाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कानपुर शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने कहा कि देश इन वीर जवानों का बलिदान कभी भूल नहीं सकता है। शीलिंग हाउस की छात्रा अणिमा मोहन ने देश के प्रधानमंत्री से जवानों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए। कार्यक्रम में आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन, शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन, डॉक्टर आरती मोहन, सचिन शुक्ला, प्रमोद पांडे, डॉ अभिषेक सिंह, श्रुति, सौम्या, किरण तिवारी, अणिमा मोहन, विट्ठल मोहन, राहुल दुबे, संजय जयसवाल, आर एन खन्ना, अशोक मोहन, नरेंद्रजीत सिंह मिंटा, कमल गुप्ता, प्रशांत शर्मा, श्री ओम द्विवेदी, नीतीश पांडे, सुनील मिश्रा, किशोर आहूजा, टीना आहूजा, प्रखर दिक्षित, पंखी तिवारी, राजा तिवारी एवं आशीष यादव आदि उपस्थित रहे।
