किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई ने जनसंपर्क कर वोट की अपील की

दिनांक 14 फरवरी 2022

सपा आर्य नगर विधानसभा के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई के लिए किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई ने जनसंपर्क कर वोट की अपील की

कानपुर 14 फरवरी समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने आज अपने चुनाव कार्यालय में शहर के विद्वान ब्राह्मणों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह के अवसर पर स्वजनों सहयोगियों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति में सुंदरकांड का पाठ पूर्ण करवाया, सुंदरकांड पाठ में उपस्थित सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आर्य नगर विधानसभा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने हरबंश मोहाल में क्षेत्रीय जनता व्यापारियों वा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कमरा बैठक करके चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान कराने तथा जीत तय करने की रणनीति तय की,

परमट जनरल गंज तलाक महल कुली बाजार में क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों के साथ घर-घर जाकर जनता से जन संपर्क करके आने वाली 20 फरवरी को साइकिल वाले खाने की बटन दबाकर भारी मतों से जीत दिलाने की जनता से अपील की,

ग्वालटोली तिराहा नवाब साहब का हाता पटकापुर होला गंज बांसमंडी नाजिर बाग में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार से छात्र नौजवान किसान अल्पसंख्यक मजदूर व्यापारी सभी वर्ग परेशान है जीएसटी से छोटे व्यापारियों का व्यापार बंद होने से व्यापारियों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं नोटबंदी से पूरे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है सरकार प्रदेश की जनता को 5 किलो मुफ्त राशन देकर गैस सिलेंडर व अन्य रोजमर्रा की जीवन उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर मुफ्त के राशन का मूल्य और ब्याज सहित पैसा वसूल रही है जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है यह जो कहती है वह करती नहीं है और जो नहीं कहती वह करती है।
पार्षद अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता मोनू,अमित मेहरोत्रा बबलू, सिप्पू जायसवाल, मो. अली, सुशील तिवारी, पार्षद उमर शरीफ, ,पप्पन शर्मा, निशांत गुप्ता, मो. सारिया, एस बॉबी, शहजादे, हरीओम पांडे, विनोद पांडे, विजय अवस्थी, बउवा ठाकुर, आकाश यादव, ऐश्वर्य तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *