श्री सतीश महाना ने लोगों से जनसम्पर्क किया

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री सतीश महाना ने आज प्रचार को और धार देते हुए हरजेन्दर नगर मण्डल के अन्तर्गत एन. टू. रोड, खत्री धर्मशाला परदेवनपुर के निहारिका गेस्ट हाउस, शिवकटरा और मवईया में बैठके की और लोगों से जनसम्पर्क किया। खास बात यह रही कि पिछले पांच वर्षों में जिस तेजी से विकास कार्य हुए और बिजली पानी व सड़कों की समस्याओं का निराकरण हुआ उससे सन्तुष्ट होकर लोगों ने महाना को ही फिर से और अच्छे वोटों से जीताने का संकल्प दोहराया।

महाना ने इसके बावजूद लोगों से उनकी और समस्याओं के बारे में प्रश्न किया तो लोगों ने यही कहा कि जो व्यवस्थायें बन गयी है वे यथोचित बनी रहे और उनमें किसी प्रकार की ढीलायी नहीं आनी चाहिए। बैठकों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि इस बार महाना की जीत पिछले सभी चुनाव की तुलना में एक रिकार्ड जीत होगी ।

जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष श्रीकान्त मिश्रा, लालू पाल, नन्दू जायसवाल भवानी शंकर राय, सौरभ तिवारी, सुशील कुशवाहा, रीता कुशवाहा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *