हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर को जिताने की अपील की है। उनकी अपील का यह वीडियो खुद अजय कपूर ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए राजू श्रीवास्तव को धन्यवाद कहा है। आपको बता दें कि अजय कपूर कानपुर की किदवई नगर से प्रत्याशी हैं जिनके खिलाफ भाजपा ने मौजूदा विधायक महेश त्रिवेदी को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
अजय कपूर के लिए राजू श्रीवास्तव की ये अपील इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से फिल्म एवं विकास परिषध के चेयरमैन नियुक्त किए गये थे। और मौजूदा समय वह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी हैं। अपनी अपील में राजू कपूर को कर्मठ व मिलनसार बताते हुए कह रहे कि वो अच्छी पर्सनैलिटी के कद्दावर नेता हैं।
2022-02-15
