कानपुर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार स्वरूपनगर के अपार्टमेंट में महिला की हत्या कर दी गई. हत्या की जानकारी जब अपार्टमेंट में अन्य लोगों को हुई तो दहशत फैल गई. कातिलों ने महिला की हत्या करने के साथ ही नौकरानी को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया था. बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लूटपाट भी हुई है. मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम समेत आला अधिकारी पहुंच गए हैं. पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में आने वाले कॉनकोर्ड सुबह अचानक हड़कंप मच गया, जब यहां पर फ्लैटअ नंबर 307 मं रहने वाली वृद्धा की हत्या की जानकारी लोगो को मिली. जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 में रहने वाली मधु कपूर रहती थीं. मधु के साथ में सावित्री नाम की नौकरानी रहती है. फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सोमवार रात बदमाश फ्लैट पहुंचे, ड्राइवर बताकर गेट खुलवाया. भीतर घुसते ही नौकरानी सावित्री को बाथरूम में बंद कर दिया और लूटपाट करने लगे. मधु ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए. मौके पर पहुंचे एडीसीपी ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. लूटपाट कितने की हुई है इसकी भी जानकारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतका के पति बीएन कपूर अधिवक्ता थे और कई साल पहले उनका निधन हो चुका है. उनकी तीन बेटियां हैं. तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है. एक बेटी और दामाद उसी उसी अपार्टमेंट के 407 फ्लैट में रहती हैं. एडीजीपी ने यह भी बताया कि सुबह मृतका की बेटी ने पुलिस को जानकारी दी l

2022-02-15
