सुरेंद्र मैथानी ने शनेश्वर मंदिर वाली रोड का औचक निरीक्षण किया

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शनेश्वर मंदिर वाली रोड का औचक निरीक्षण किया। मौके पर ही गुणवत्ता की जांच की। और ठेकेदार को निर्देश दिया कि अच्छी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करें और उससे कहा कि गुणवत्ता में कोई कमी आई तो जेल भिजवाने का काम करूंगा और गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रही तो कर्मचारियों का माला पहनाकर स्वागत भी करूंगा।
विधायक ने बताया कि शनेश्वर मंदिर वाली रोड का आचौक निरीक्षण किया वहां काम करवा रहे ठेकेदार को बुलवाकर उससे रोड की गुणवत्ता के बारे में पूछा और सख्त निर्देश भी दिया कि इस रोड की गुणवत्ता में कोई कमी ना आए और समय बद्ध तरीके से कार्य को पूरा करा दिया जाए।
उक्त निरीक्षण में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, अभिनव दीक्षित, दीपक सिंह, मोनू सिंह, ऋषभ गर्ग, अवधेश दुबे, सुनील शुक्ला, रोहित, अश्वनी शर्मा, रामकिशोर, सोनू श्रीवास्तव आदि स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *