कानपुर। कानपुर में आज भाजपा के स्टार प्रचारक और गृह मंत्री अमित शाह जनसम्पर्क कर रहे है। आपको बता दें कि अमित शाह आर्यनगर प्रत्याशी सुरेश अवस्थी और सीसामऊ से प्रत्याशी सलिल विश्नोई के लिए जनसम्पर्क कर रहे हैं। पिछले कई दशकों से सीसामऊ की सीट सपा के खेमे में रही। अमित शाह का यह जनसम्पर्क चुनाव से ठीक पांच दिन पहले हो रहा है, इसलिए यह इन दो सीटों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
2022-02-15
