कानपुर 2 जुलाई। मध्य प्रदेश पुलिस ने शहर से एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। उस पर निवाड़ी के एक व्यापारी के साथ कूटरचित दस्तावेजो के साथ करोड़ो की धोखाधड़ी करने का आरोप है,। पकडे गए जालसाज का नाम राजेश गुप्ता पुत्र बालमुकुंद गुप्ता निवासी 54/5 बाबूपुरवा कालोनी है।पुलिस उसकी पत्नी रीशा गुप्ता और पुत्री आयुषी गुप्ता की भी तलाश कर रही है । पूर्व में भी पति पत्नी एच डी एफ सी बैक से अपने साझीदार के चेक पर जाली हस्ताक्षर कर लाखो रुपये निकाल चुके है. जिसका मु०अ०संख्या 15/20 थाना नजीराबाद में दर्ज है।
पुलिस के अनुसार ,निवाड़ी ,मप्र की फर्म अरिहंत इंडस्ट्रीज कानपुर में केमिकल का करोबार करने वाली सैटर्न आर्गनिक नामक फर्म को कच्चा माल आपुर्ति करती थी जो विगत नौ वर्षो से माल सप्लाई कर रही है । उक्त फर्म का लगभग 74 लाख रुपए ,सैटर्न केमकल कम्पनी पर बकाया हो गया था ।पिछले दिनों जब अरिहंत इंडस्ट्रीज के स्वामी जिनेन्द्र जैन अपना बकाया धन मांगने कानपुर आये तो अभियुक्त राजेश गुप्ता और उनकी पत्नी ने सुनियोजित तरीके से उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया ।इसके साथ ही उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ई मेल कर दिया जिससे पीड़ित पक्ष को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी। इस मामले का मुकदमा पीड़ित ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी थाने में दर्ज कराया था । कल म.प्र. पुलिस की टीम जाल साजो की धरपकड़ के लिए शहर आई थी जिसकी भनक लगने पर शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने भाग रहे अपराधियो का पीछा कर कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के पास से जालसाज राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी रीशा गुप्ता और उसकी पुत्री भागने में सफल रहे ।फरार दोनो अभियुक्तो की तलाश जारी है
बताते है कि रीशा गुप्ता और राजेश गुप्ता जाल साझी में माहिर है ।पूर्व में भी दोनो पति पत्नी , सैटर्न आर्गनिक के साझीदार शशांक दीक्षित के फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी के बैक खाते से लाखों रुपये निकाल कर अपने एवम बेटी आयुषी गुप्ता के एकाउंट डाल चुके है।
ताजा मामले में मध्य प्रदेश पुलिस , विधिक कार्रवाई करने के बाद अभियुक्त कोअपने साथ ले गयी । समाचार लिखे जाने तक म.प्र. पुलिस ने गिरफ्त में आये जालसाज राजेश गुप्ता को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
2021-07-02
