कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे शहीद जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज प्रख्यात क्रांतिकारी शहीद वासुदेव बलवंत फडके के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कमला नेहरू पार्क जवाहर नगर में आयोजित की गयी। क्रांतिकारी फडके के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जज्बे को सलाम कर श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि सभा में पार्क में मौजूद नागरिकों ने चित्र पर अपने अपने पुष्प अर्पित किए और कार्यक्रम की सराहना की।
सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने शहीद फडके के चरणों में नतमस्तक होकर कहाकि फडके सहित देश को आजाद कराने के बलिदानी सपूतों की याद को जिंदा रखना ही उन्हें हमारी श्रद्धांजलि होगी। निन्नी पांडेय ने कहा फड़के ने अपने निजी जीवन को तिलांजलि देकर सिर्फ हिंदुस्तान को अंग्रेजी साम्राज्यवाद से मुक्त कर आजाद कराना था उन्होंने महाराष्ट्र की धरती से क्रांति कि लौ जलाई जिससे ब्रिटिश हुकूमत हिल गई और फडके के क्रांति दल ने उनका पूरा खजाना और शस्त्रागार लूटकर कचहरी के तोरण द्वार पर कब्जा कर लिया और सैकड़ों बड़े अंग्रेज अधिकारियों को बंधक बनाकर उन्हें चुनौती दी थी। उनका जन्म 4 नवंबर 1845 को महाराष्ट्र में हुआ था उन्होंने कहा कि आज लोग अपनी आजादी के शहीदों और उनकी कुर्बानी को भूलते जा रहे हैं वहीं उनकी शहादत के बल पर सत्ता का भोग उठाने वालों ने भी उन्हें सिरे से भुला दिया है आज पढ़े-लिखे युवाओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है जबकि वह सब राष्ट्रकल्याण में भागीदारी निभाना चाहते हैं आजादी के बाद उन महान देशभक्तों को जो उचित सम्मान मिलना चाहिए था आज तक भी नहीं मिला उनका त्याग बलिदान पूरे समाज के लिए प्रेरणा दायक है।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ला, राकेंद्र मोहन तिवारी, बृजेश कुमार साहू, राजेंद्र नाथ शुक्ला, अशोक कुमार, कन्हैया लाल गुप्ता, देवी प्रसाद वर्मा, तिलक चंद कुरील, प्रमोद पांडे, अरविंद शर्मा कमरुद्दीन आदि थे।
राकेंद्र मोहन तिवारी
