छात्राओं द्वारा एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

आज दिनांक १७.२.२२ को आचार्य नरेन्द्रदेव नगर निगम महिला महाविद्यालय कानपुर के मतदाता जागरूकता क्लब के तत्वावधान में छात्राओं द्वारा एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय से निकट तम पोलिंग बूथ तक गई एवं छात्राओं ने स्लोगन बोल कर मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली में प्रचार्या डॉक्टर ऋतंभरा, चीफ़ प्राक्टर डॉक्टर संगीता अवस्थी, वरिष्ठ शिक्षिकाएं डॉक्टर नीलम चौहान, डॉक्टर अंजिता सिंह , डॉक्टर पुष्पा डॉक्टर अंकिता ने रैली का नेतृत्व किया। मतदाता , क्लब की शिक्षिकाएं डॉक्टर प्रीति त्रिवेदी( प्रभारी)डॉक्टर अंजु रानी, डॉक्टर सुमन लता . डॉक्टर आकांक्षा गौर. डॉक्टर शिखा वर्मा , डॉक्टर सन्नो ने रैली का आयोजन किया।रैली में लगभग १०० छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय मतदान से सम्बंधित विविध जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *