कानपुर, समाजवादी पार्टी के सीसामऊ विधानसभा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी को वोट देने की अपील पूर्व सांसद राजाराम पाल ने जनसंपर्क के दौरान कही। जनसंपर्क डिप्टी पड़ाव का चौराहा, बालाजी चौराहा, सर्व धर्म चौक, कौशलपुरी सनातन धर्म मंदिर के पास, जरीब चौकी पारसनाथ का हाता, शूटर गंज मयूर होटल, ग्वालटोली केडीए कॉलोनी, शकीरा स्टेट पर जनसंपर्क किया गया। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करती है दलित पिछड़ों के सदैव नई नई योजनाएं आती रहती है। भाजपा ने लोगों को तोड़ने का काम किया जात धर्म ऊंच-नीच का भेदभाव रखकर जनता का वोट हासिल करके लोगों पर राज किया। जनसंपर्क के दौरान पंकज वर्मा, गप्पू रामू, सरवन गौतम, रजत मिश्रा, नीतीश कुमार मालू गुप्ता, रेहान खान रेहान राईनी, वरुण जयसवाल, अहमद खान अमन, नीतू शर्मा, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
2022-02-17
