सीसामऊ विधानसभा के कोआर्डिनेटर बने इखलाक अहमद डेविड

कानपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव/प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की सहमति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इखलाक अहमद डेविड को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इखलाक अहमद डेविड ने कहा सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के सभी 15 वार्डो में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है डोर टू डोर जनता से संवाद कर कांग्रेस को वोट देने की गुज़ारिश की जा रही है सीसामऊ विधानसभा की जनता ने भी कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *