सपा महिला सभा ने सीसामऊ प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट

कानपुर, समाजवादी पार्टी महिला सभा नगर अध्यक्ष नूरी शौकत के नेतृत्व में महिला सभा ने सीसामऊ विधानसभा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी के समर्थन साकेरा स्टेट मैं जनसंपर्क कर वोट देने की अपील की। नूरी शौकत ने कहा कि पूर्व अखिलेश सरकार में महिला सुरक्षा के लिए अनेक कार्य किए गए बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इंटरनेट के दौर में खुद को भी आगे लाने के लिए लैपटॉप वितरण किया कन्या धन दिया लेकिन भाजपा की सरकार ने सारी योजनाओं पर रोक लगा दी। जनसंपर्क के दौरान महिला नगर अध्यक्ष नूरी शौकत, नसीम सोलंकी ज्यादा सोलंकी खुशी सोलंकी ज़ारा सोलंकी सारा खान,शानू समाजवादी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *