वीर अभिमन्यु क्षत्रिय सभा ने दिया भाजपा को समर्थन

कानपुर । वीर अभिमन्यु क्षत्रिय सभा ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया है । उन्होंने सभी विधानसभाओं में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है । सभा के प्रदेश महामंत्री विवेक भदौरिया ने एक मीटिंग कर पत्र जारी किया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिया गया है । क्षत्रिय वर्ग का सम्मान भी भाजपा में है । इसलिए हम लोग यह ऐलान करते हैं कि सभा के अंतर्गत सभी क्षत्रिय एकजुट होकर आने वाली 20 फरवरी को मतदान भाजपा के पक्ष में करेंगे । साथ ही लोगों को जागरूक करेंगे कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान स्थल पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें । वोटिंग प्रतिशत बढ़ाकर हमें भाजपा के हाथों को और मजबूत बनाना है । इस दौरान सभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया , मुकेश भदौरिया. . . . . . . . आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *