कानपुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कानपुर में चुनाव प्रचार में आए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क करने के साथ जनसभा में भी आयोजित की। सबसे पहले उन्होंने कल्याणपुर प्रत्याशी नेहा तिवारी उसके बाद महाराजपुर प्रत्याशी कनिष्का पांडे और आखिर में गोविंद नगर प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इसे पुर कानपुर सीमा में प्रवेश करने पर गंगा बैराज पर कांग्रेसी द्वारा उनका स्वागत किया गया। यह पहला मौका है जब प्रमोद कृष्णन कानपुर में 18 दिन के अंदर दोबारा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं।
नेहा तिवारी के समर्थन में पहुँचे आचार्य
