कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर जारी है। जरौली में एक मतदान केंद्र पर यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना के सुरक्षाकर्मियों से जोरदार झड़प का मामला सामने आया है। अचानक हुई इस झड़प का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों की मौजूद लोगों से झड़प हो रही है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान मंत्री सतीश महाना भी मौजूद रहे। हालांकि, झड़प किस बात को लेकर हुई इसका पता अभी तक नहीं चल सका है।
यूपी में 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान हुआ है।
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है। यूपी में 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं कानपुर की दस सीटों पर 9 बजे तक 5.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। कानपुर देहात में 9 बजे तक 6.17 फीसदी, कन्नौज में 11 फीसदी, फर्रुखाबाद में 10 फीसदी मतदान हुआ, जबकि ललितपुर में 9 बजे तक 10 फीसदी, महोबा में 8 फीसदी, झांसी में 9 फीसदी और एटा में 9 बजे तक 10.03 फीसदी मतदान हुआ।
2022-02-20
