पोलिंग बूथ के पास भाजपा के झंडे लगे देख भड़का प्रत्याशी

चकेरी – महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत जेके कॉलोनी के मिल्टन स्कूल के आसपास भाजपा के झंडे लगा देख सपा से महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी फतेहबहादुर गिल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पोलिंग बूथ के बाहर जमकर हंगामा कांटा। वहां मौजूद पुलिस ने फतेहबाहदूर गिल को समझा बुझाकर वहां से भेजा। वही सुचना पर पहुंचे कैंट एसीपी, चकेरी इंस्पेक्टर माय बल के साथ पहुंचकर पोलिंग बूथ के आसपास लगे झंडो को हटवाया। उसके बाद जेके कॉलोनी के इलाके में पुलिस ने पैदल निरिक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *