पुखरायां सीएचसी में वेक्सीनेशन कार्य शुरू हुआ

पुखरायां । अमरौधा के अंतर्गत पुखरायां सीएचसी में शनिवार को वेक्सीनेशन कार्य शुरू हुआ , वेक्सीन लगवाने को लेकर पर भीड़ बढ़ गई , जिससे अफरा तफरी मच गई ,सूचना पर पुलिस पहुची ,लोगों को वेक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़े होने के लिये कहा गया ,लेकिन भीड़ काबू हुई । वही सीएचसी अधीक्षक डॉ अनूप कुमार सचान ने बताया कि सीएचसी को 110 डोज वेक्सीन मिली है , जिसमें 18प्लस ऑनलाइन स्लाइट बुकिंग को वेक्सीन लगाई जा रही है , नगर पालिका में वेक्सीनेशन कार्य न होने पर 45प्लस के ऊपर वेक्सीनेशन का कार्य एक साथ किया जा रहा है ,इस लिये वेक्सीनेशन कक्ष में भीड़ बढ़ गई है । जहां वेक्सीनेशन कार्य मे फार्मेसिस्ट पंकज गुप्ता , गोकुल प्रसाद ,सोनू त्रिपाठी , मुकेश कुमार आदि की डियुटी में तैनात हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *