पुखरायां । कस्बे के 27 जून को राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय होने के दो दिन आरएसजीयू इण्टर कॉलेज मैदान में लगे 28 पेड़ व पशु चिकित्सालय परिसर में लगे 10 पेड़ काट दिए गए थे। हरे पेडों की कटान से लोगों में रोष है। शनिवार को युवाओं ने इंटर कालेज के मैदान में 15 पौध रोपण किया ।
शनिवार को अकबरपुर निवासी आयुष त्रिवेदी की अगुवाई में युवाओं ने आरएसजीयू इण्टर कॉलेज मैदान और पशु चिकित्सालय परिसर में पहुँचकर पौधारोपण किया। युवाओं ने मैदान के किनारे किनारे गड्ढे कर चिल्ला, सागौन, नीम, अमरूद, नींबू आदि छायादार और फलदार पौधे रोपित लिए। इसके बाद पुखरायां के नमन अग्निहोत्री, जीतू शर्मा, रवि बाल्मीकि, मोहित तिवारी, विवेक त्रिवेदी ने रोपित किए गए पौधों की जिम्मेदारी ली। इन्होंने इन पौधों की नियमित रूप से देखरेख का प्रण लिया।
वृक्षारोपण के बाद आयुष त्रिवेदी और नमन अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का खतरा बढ़ रहा है इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। शुद्ध वातावरण के साथ ही छाया, फल, फूल के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए।
इस दौरान नमन अग्निहोत्री, जीतू शर्मा, राहुल तिवारी, रवि राज , शिवम चतुर्वेदी, विनोद कुमार, बृजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
2021-07-03
