एलपीजी गैस से भरे सिलेंडरो को लादकर ले जा रहे ट्रक की बीम टूट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने नाले में जा फंसा। ट्रक के नाले मे फसने से टला बड़ा हादसा वरना हो सकती थी बड़ी घटना
कानपुर।बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 इलाके में स्थित परिवार कल्याण सेवा संस्थान अस्पताल के पास एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा हुआ लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर घिसीटते हुए हाईवे किनारे बने नाले में जा फसा जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। ट्रक चालक जगदीश प्रसाद ने बताया की वह पनकी गैस प्लांट से एलपीजी गैस सिलेंडरों को भरवा कर खागा ले जा रहा था जिस दौरान हाईवे में खराब सड़क होने के कारण ट्रक की बीम टूट गई जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर घिसीटते हुए हाईवे किनारे बने नाले में जा फंसा जिस कारण एक बड़ी घटना होते-होते टल गई वरना अगर ट्रक नाले में ना फंसता तो वह सड़क किनारे बने नीचे मकानों में जा गिरता जिससे एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था l
साथ ही वहां पर मौजूद लोगों ने बताया की काफी समय से लीकेज ना बन पाने के कारण खराब पड़ी खड्डा युक्त हाईवे की सड़क मे आए दिन वहां से गुजरने वाले वाहनों में कोई ना कोई वाहन चालक हर रोज गिरकर चोटिल हो जाता है तो कहीं किसी की गाड़ी में दिक्कत आ जाती है और आज तो जान ही बच गई वरना ट्रक पलटने से ना जाने क्या हो जाता l
