राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक हुयी संपन्न

*दिनांक 12 मार्च 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक हुयी संपन्न*
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय की अध्यक्षता में दिनांक-12.03.2022 को दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक- 12.03.2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में आयोजित उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के वाद जो सुलह योग्य हैं का निस्तारण किया जाएगा।
आज दिनांक-23.02.2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी, उक्त बैठक में उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में दिनांक- 12.03.2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय द्वारा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किए जाने के संबंध में श्री प्रथम कान्त, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-04 कानपुर नगर की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद न्यायालय कानपुर नगर की बैठक आयोजित की गई, उक्त बैठक में उपस्थित समस्त मजिस्ट्रेटों द्वारा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *