ग्राम गगनी खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिला

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी चौकी के निकट ग्राम गगनी खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिला। आसपास से गुजरने वाले ग्रामीणों की निगाह पीड़ितों पुलिस को सूचना दी।जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी जेबी पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त कराई गई जिसमें महिला का नाम रुखसार उम्र 40 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रिंकू निवासी मोहल्ला गोताखोर शुक्लागंज बताया गया है।महिला ने पूरे कपड़े पहन रखे हैं, साथ ही गले में आंशिक रूप से चोट के निशान भी मिले हैं। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *