जमीयत उलेमा शहर कानपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन

कानपुर l जमीयत उलेमा तीन दिवसीय इजलास मेराजुन्नबी कार्यक्रम करेगा, जमीयत उलेमा शहर कानपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीन उल हक अब्दुल्ला कासमी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 26 27 फरवरी को रिजबी परेड ग्राउंड पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों से अपील करी गई है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य बनाएं साथ ही लोगों से अपील करी की सभी लोग कार्यक्रम में खुद भी शिरकत फरमाएं और महिलाओं को भी जलसे में जरूर भेजें उनका कहना था कि दीनी मोहाल को बेहतर बनाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है इस हकीकत को समझें और अपने बच्चों की बेहतरीन तबीयत के लिए महिलाओं को जागरूक करें साथ ही साथ जिस प्रकार से देश में हिजाब का मामला गरमाया हुआ है उनका कहना था कि हिजाब अपने बदन को छिपाने के लिए होता है हिजाब कोई आईडेंटिटी नहीं है हिजाब और भगवा में फर्क है इस फर्क को लोगों को समझना चाहिए स्कूल अपने हिसाब से फैसला कर सकते हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *