कानपुर प्रेसक्लब में कमल शुक्ल “बेबी” ने एक प्रेसवार्ता की

कानपुर 24 फ़रवरी । चालीसवें शिवरात्रि वार्षिकोत्सव के सम्बंध में पूरी जानकारी देने हेतु आज कानपुर प्रेसक्लब में कमल शुक्ल “बेबी” ने एक प्रेसवार्ता की।
वार्ता में चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि श्री शंकर श्रृंगार समिति द्वारा हर साल की तरह ही इस साल भी दिनाँक 1 मार्च, 2022 दिन मंगलवार को अपना चालीसवाँ महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है।
इस सम्बंध में आगे बताया कि इस बार 12 ज्योतिर्लिंग द्वार दो किलोमीटर के दायरे में भव्य सजावट के साथ स्थापित होंगे जो आनेवाले भक्तों का मन मोह लेंगे।
मन्दिर के पट प्रातः 5 बजे से ही खुल जाएंगे, जिससे भक्त आसानी से दर्शन कर सकें। 11 बजे से 5 बजे तक रुद्राभिषेक, फिर हवन व 7 बजे महा आरती होगी।
वार्ता में मन्दिर प्रबन्धक कमल शुक्ल, गणेश गुप्ता, मुन्ना मलिक, शिवकुमार गुप्ता, अभिजीत अग्रवाल, प्रकाश दीक्षित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *