यूक्रेन में फंसे कानपुर के कई स्टूडेंट्स में एक संकेट राजपूत भी शामिल है जिसने परिजनों को फोन से बताया की अब युद्ध मे यूक्रेन में भूखे मरने की नौबत है।
5 साल पहले यूक्रेन के ओडेसा नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के बसंत विहार निवासी संकेट राजपूत ने फोन से पिता डॉ पी एस राजपूत को बताया कि अब युद्ध मे यूक्रेन में भूखे मरने की नौबत है। वहीं यूक्रेन के ओडेसा जिला के सभी बैंक,एटीएम बंद है हम सभी छात्र फ्लैट के अंदर है हर जगह बमबारी हो रही है | यहाँ के सभी एयरपोर्ट तबाह हो गए है वही भारतीय दूतावास से मदद भी नहीं मिल रही है संकेट राजपूत के पिता डा.पी एस राजपूत ने बताया कि उनका बेटा यूक्रेन में फंसा हुआ है जिसको लेकर वह काफी परेशान है।
2022-02-25
