कानपुर l रिफाइंड आयल की बढ़ी कीमतों को लेकर जिलाधिकारी की बनाई गई जांच टीम के संभावित उत्पीड़न को लेकर कोपरगंज कार्यालय के बाहर रिफाइंड व्यापारियों के साथ एक अति आवश्यक बैठक में कहा गया कि रिफाइंड की कीमतें पूरे देश मे एक साथ निर्धारित होती है ,ऐसे में केवल कानपुर में जांच कमेटी या जांच का क्या औचित्य है, तय हुआ कि पहले जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे और उसके बाद भी अगर जांच बन्द नही हुई तो जांच स्थल पर या सड़को पर विरोध होगा l
आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रमुख पदाधिकारियों व रिफाइंड कारोबारियों के साथ कोपरगंज में हुई अति आवश्यक बैठक में रिफाइंड आयल की बढ़ी कीमतों को लेकर जिलाधिकारी की बनाई गई जांच टीम के संभावित उत्पीड़न को लेकर कहा गया कि रिफाइंड की कीमतें पूरे देश मे एक साथ निर्धारित होती है ऐसे में केवल कानपुर में जांच कमेटी या जांच का क्या औचित्य है ?
बैठक में तय हुआ कि पहले जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे और उसके बाद भी अगर जांच बन्द नही हुई तो व्यापारियों के प्रतिष्ठान में जांच स्थल पर या सड़को पर विरोध होगा।
बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि उ प्र की राजधानी लखनऊ ,देश की राजधानी दिल्ली व देश के बड़े ब्रांड गुजरात के फार्च्यून के लिए गुजरात सहित कही पर भी इस तरह की जांच कमेटी नही बनाई गई है इसलिए कानपुर में केवल इस तरह की जांच कमेटी बनाया जाना इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देना है और इस तरह से जांच के नाम पर दबाव बनाने पर व्यापारियों द्वारा रिफाइंड तेल न मंगाने पर इसकी कमी होने से कीमतें और बढ सकती है और इस तरह की जांच से निश्चित रूप से व्यापारियों का उत्पीड़न की संभावना भी बढ़ेगी इसका विरोध किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण रिफाइंड में इस्तेमाल होने वाला विदेशों से आने वाला पाम आयल के आयात में दिक्कतें आ रही है इसी वजह से पूरे देश मे रिफाइंड की कीमतें बढ रही है और केवल कानपुर में किसी भी तरह की जांच कमेटी बना कर जांच कराना कतई उचित नही है पहले अधिकारियों से मिलकर रिफाइंड व्यापारियों की समस्या बताएंगे इसके उपरांत अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
संग़ठन के महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने ने कहा कि रिफाइंड व्यापारियों की समस्याओं व जांच कमेटी का विरोध किया जाएगा । आगे कहा कि रिफाइंड की उसी दिन की कीमतों के आधार पर ही बिक्री की जा रही है किसी तरह की मुनाफाखोरी नही हो रही है ।
अतिआवश्यक बैठक में प्रमुख रूप से संघठन महामंत्री चन्द्राकर दीक्षित,कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,युवा वरिष्ठ महामंत्री आशीष मिश्र ,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र जायसवाल व कुंदन शर्मा ,अभिषेक गुप्ता और रिफाइंड कारोबारियों में अमूल्य गुप्ता,प्रेम गुप्ता,अरुण अग्रवाल, पारिख जैन,अनिल गुप्ता,पवन गुप्ता,धर्म साहू,सुरेंद्र अग्रवाल, हुमायूं फर ,अभय अग्रवाल,अंचल गुप्ता,प्रदीप अग्रवाल ,विक्की गुप्ता ,संजय पारिख आदि मौजूद थी।
2022-02-26
