पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिथरा रामपुर गांव में एक युवती ने अपने नानी के घर रह रही नानी के डांटने पर नाराज होकर घर के छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिथरा रामपुर गांव निवासी उपभेद सिह ने बताया कि उनकी पुत्री किशोरी की शादी मंगलपुर थाना क्षेत्र के भद्देमऊ के तिपरेन्द्र बंजारा के साथ कि थी , उनकी पुत्री के जन्म होने पर मौत ही गई थी , पुत्री लवली 18 वर्ष अपने नानी रामबेटी के घर रहती थी , शनिवार को नानी ने किसी बात को लेकर डाटा दिया , औऱ सभी लोग घर के बाहर बैठे हुए थे , तभी नाराज होकर युवती ने घर के अन्दर छत जे कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , जब परिजन घर के अंदर गए तो शव को लटका देखकर चीख पुकार होने पर लोग दौड़े , सूचना पर अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पहुचे ,जानकारी किया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
2021-07-03
