घाटमपुर कानपुर नगर
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा अपनी बहन के साथ एक युवक के द्वारा शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली घाटमपुर में तहरीर दी गई है, वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है, जानकारी के अनुसार तहसील घाटमपुर के गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 26 तारीख को गायब हो गई, हर जगह ढूंढने के बावजूद ना मिलने पर 28 तारीख को जब युवक गांव से घाटमपुर की ओर आ रहा था, तभी अचानक रास्ते में बहन मिलने पर बहन से गायब होने का कारण पूछा तो बहन द्वारा बताया गया कि कानपुर देहात के अकबरपुर थाना के सराय गांव निवासी सत्यम एवं उसका साथी सुमित उसे बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल में बैठलाकर मूसानगर की ओर ले गया और रात भर लाई के खेत में रखकर सत्यम द्वारा उसके साथ गलत कार्य किया गया, वहीं दूसरे दिन किसी तरीके से नाबालिक अपनी जान बचाकर गांव पहुंची, भाई द्वारा बहन को कोतवाली में लाकर पुलिस से शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, पुलिस नाबालिक को मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
