अकबरपुर
कानपुर देहात पति से कहासुनी होने के उपरांत पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष द्वारा किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई ll
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर नगर पंचायत के कन्हैया नगर मीना बगिया निवासी पंकज यादव किसी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने का कार्य करते हैं बताया गया कि 4 वर्ष पूर्व पंकज की शादी बकेवर फतेहपुर निवासिनी रीना के साथ हुई थी सोमवार की सुबह जब पंकज बच्चों को पढ़ाने कोचिंग चला गया उसी बीच मौका पाकर रीना ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लोगों के बीच इस बात की चर्चाओं का दौर चलता रहा कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था सोमवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी जिसके चलते महिला ने आत्महत्या की है llll
