दो दशक बाद भी नहीं पहुंचा मोहाना मजरा में पानी

सरवनखेड़ा कानपुर देहात । विकास खण्ड क्षेत्र के मोहाना गांव में दो दशक पूर्व करोडो रूपए लागत से ग्राम पंचायत के लोगो को सुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी टंकी का निर्माण हुआ था लेकिन अभी भी ग्राम पंचायत के मजरों में पानी नहीं पहुंच पाया है।और अभी दो मह पहले ग्राम पंचायत के तीन मजरों में नई पाइप लाइन बिछाई गई है जिसमें लीकेज की समस्या है। और सही नहीं हुई है।
बताते चले कि सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के मोहाना गांव में वर्ष 2001 ~ 02 में सरकार द्वारा करोडो रूपए लागत से पानी टंकी का निर्माण ग्राम पंचायत की जनता को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिए किया गया था जिससे मोहाना ग्राम सहित छह मजरों विजय नगर, प्रथवीपुर, चितारिया, हिम्मापुर, और मूसईपुरवा में पानी जाना था मोहाना ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 4500 है लेकिन दो दशक बाद भी इन मजरों में पानी नहीं जा सका दो महीने पहले प्रथविपुर मूसई पुरवा में पाइप लाइन से पानी तो जाने लगा है लेकिन लीकेज की समस्या अभी भी बनी हुई है मजरा चितारिया व हिम्मापुरवा में अभी भी पाइप लाइन न होने से लोगो को पानी नसीब नहीं हो रहा है मोहाना गांव के लोगो ने बताया कि पहले मोहाना गांव में ही आधे गांव में पानी आता था दो महीने पहले पाइप लाइन बिछाई गई है जिससे अब पानी आने लगा है।
इस सम्बंध मे हिम्मापुरवा निवासी ग्रामीणों ने बताया कि बहुत पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी जो पूरी तरह खराब हो गई है आज तक पानी नहीं आ सका है वहीं मोहाना गांव के चितरिया मजरा में पाइप लाइन की खुदाई की जा रही है।जब कि ग्रामीणों का कहना है कुछ दिन तो पानी आता है इसके बाद लाइन खराब होने पर कोई ध्यान नहीं देता है जिससे परेशानी बढ़ जाती है।जिससे करोडो रूपए लागत से तैयार पानी की टंकी मजरों की जनता के लिए सो पीस बनी है ।पर किसी अधिकारी द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *