डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा जी के 124 वें स्मृति दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि

आज दिनांक 01 मार्च 2022 दिन मंगलवार को कानपुर के गंगा बैराज के समीप डॉ. रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा जी के 124 वें स्मृति दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आरंभ ए.सी.एम. – 5 श्रीमती पूनम गौतम जी एवम समाजसेवी उमंग अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया में अजय शर्मा, मधु कुमार यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश दीक्षित, सतीश शर्मा, अनिल कुमार दीक्षित समाजसेवियों बद्री नारायण तिवारी, रामकुमार स्वतंत्र, विष्णु, एवम सेनानी उत्तराधिकारीयो में हरिराम गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, जोगिंदर सिंह, सुमन दीक्षित, डॉ. रितु गुप्ता, पूजा सिन्हा, सम्मान करते हुए माला एवम शॉल पहना कर किया गया। उद्बोधन पवन तिवारी(एड०), प. रवींद्र शर्मा (एड०) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम आयोजक राजेश कुमार शर्मा (एड०) ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे मौकों पर समाज के विकास और उत्थान के कार्य करने वाले जननायकों का सम्मान ज़रूरी है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगो के साथ समाज के अनेकों संभ्रांतजन उपस्थित रहे और देशहित में कार्य करने की इच्छा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *