कानपुर। शनिवार को संकल्प सेवा समिति एवं बाबाशिव कंटीन्यू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चो की जरूरत को देखते हुए हैलट ब्लड बैंक टीम के द्वारा जाजमऊ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, आज रक्तदान करने वालो में प्रियंका गौतम, अर्चना सिंह, सतीश सिंह, शादाब खान आदि ने रक्तदान किया, आज के रक्तदान शिविर में 15 लोगो ने रक्तदान किया, कुछ रक्तदाता वैक्सीन लगवाने की वजह से रक्तदान करने से वंचित रह गए, उन्होंने बाद में रक्तदान करने के लिए कहा, संश्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि इस समय शहर के ब्लड बैंक में रक्क्त की बहोत कमी है, जिससे थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चो को, सड़क दुर्घटना में घायल लोगो को, प्रसूता महिलाओं को ब्लड नही मिल पाता है। संकल्प सेवा समिति के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि इन सभी को ब्लड की कमी न हो, सभी रक्तदाताओं को संस्था के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया, कार्यक्रम में संतोष सिंह चौहान, सर्वोत्तम तिवारी, रजनेश, योगेन्द्र, अशोक पांडेय, आदि लोग उपस्थित रहे
2021-07-03
