रूरा में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की अप लाइन से गुजर रही सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर रोशनमऊ गांव निवासी युवती बीना की मौत हो गई।
मंगलवार की शाम चार बजे रोशनमऊ गांव निवासी तुलसीराम पाल की पुत्री 19 वर्षीय पुत्री स्नातक छात्रा बीना खेत की तरफ जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग भागकर घटनास्थल पर गए तो बीना का शव देख परिवार को सूचना दी। पिता व भाई बीनू का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, रेल लाइन की पेट्रोलिग कर रहे कीमैन प्रमोद व ट्रेन के चालक दल ने वाकी टाकी से स्टेशन मास्टर मनीष दास व राघवेन्द्र को घटना से अवगत कराया। रूरा थानाध्यक्ष अनूप कुमार निगम ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
