मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार किसान की गई जान

रूरा क्षेत्र के गेंदामऊ गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत हो गई। इससे परिवार में रोना पीटना मच गया।

रूरा अंबेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय किसान अमित कुमार यादव दोपहर को बाइक से घर लौट रहा था। गेंदामऊ गांव के पास किसी वाहन कि टक्कर से जख्मी होकर सड़क की पटरी पर गिरकर तड़पने लगे। गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें पहचाना और घर में सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस को बुलाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी भारती व पुत्र गोपाल व पुत्री सगुन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई पंकज यादव ने बताया कि बाइक से घर आ रहे थे तभी हादसा हो गया। किस वाहन ने टक्कर मारी पता नहीं चल सका। रूरा थानाध्यक्ष अनूप कुमार निगम ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *