ईवीएम में छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप

महानगर के गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम में छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है. स्ट्रांग रूम में एक व्यक्ति के बार-बार अंदर और बाहर जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर सपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई है.
महानगर में 20 फरवरी को मतदान संपन्न हुए थे तब से सभी विधानसभाओं के ईवीएम कानपुर के गल्ला मंडी स्थित स्ट्रांग रूम रखे गए हैं. सपा की बिल्हौर विधानसभा से प्रत्याशी रचना सिंह ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि स्ट्रांग रूम में एक व्यक्ति बार-बार अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. सीसीटीवी में आप साफ तौर पर दे सकते हैं कि एक व्यक्ति बार-बार स्ट्रांग रूम के अंदर जा रहा है. उनका आरोप है कि वह व्यक्ति कहीं ना कहीं ईवीएम से छेड़छाड़ की है. इसी को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रचना सिंह ने स्ट्रांग रूम पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की. लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने धांधली का आरोप लगाया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *